फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OSSC CGL 2024 answer key released at ossc.gov.in; raise objections by October 24

OSSC CGL 2024 Answer Key: ओडिशा सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी हुई जारी, इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति

Tue, 22 Oct 2024 04:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 22 Oct 2024 04:03 PM IST
सार

OSSC CGL 2024 Answer Key Out: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने ओडिशा सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे अब उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। 

विज्ञापन
OSSC CGL 2024 answer key released at ossc.gov.in; raise objections by October 24
Answer Key, बीएचयू नर्सिंग ऑफिसर भर्ती - फोटो : Amar ujala

विस्तार

OSSC CGL 2024 Answer Key Out: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) 2024 भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ossc.gov.in) पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 अक्तूबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तक कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे उपयोगकर्ता नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। आयोग ने सीजीएल 2024 प्रीलिम्स आंसर की 2024 के लिए आपत्ति विंडो भी खोल दी है। 
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "संबंधित उम्मीदवार 24.10.2024 तक अपने उपयोगकर्ता क्रेडेंशियल का उपयोग करके उपरोक्त वेबसाइट पर लॉग इन करके केवल ऑनलाइन मोड में प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि से परे प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा
ओएसएससी सीजीएल 2024 परीक्षा 20 अक्टूबर को राज्य भर के 30 जिलों में ओएमआर मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। ओएसएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य इंस्पेक्टर, ऑडिटर, जूनियर असिस्टेंट और विभिन्न अन्य पदों के लिए 543 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर कौशल परीक्षण और प्रमाणपत्र सत्यापन में उनके अंकों के आधार पर किया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
उम्मीदवार ओएसएससी सीजीएल 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ossc.gov.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • ओएसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed