फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPTCL Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 40 Junior Management Trainee Electrical posts apply at optcl.co.in

OPTCL Recruitment 2022: ओपीटीसीएल में 40 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें ऑनलाइन आवेदन का तरीका, यहां देखें डिटेल

Tue, 11 Jan 2022 03:45 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 11 Jan 2022 03:45 PM IST
सार

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) में 40 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार  जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल के पदों पर आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचें मिलेगी पदों व शैक्षणिक योग्यता की जानकारी।
 

विज्ञापन
OPTCL Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 40 Junior Management Trainee Electrical posts apply at optcl.co.in
OPTCL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल (जेएमटी-आर) पदों की भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 40 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  optcl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 फरवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को पढ़ें। अधिसूचना में महत्वपूर्ण तिथियों, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य सभी संबंधित जानकारियों को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।

विज्ञापन

 

OPTCL Recruitment 2022 की ये है महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने की तिथि - 10 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 10 फरवरी, 2022

 

विज्ञापन
विज्ञापन


OPTCL Recruitment 2022 के लिए ये है भर्ती विवरण

  • जनरल - 28 पद
  • अनुसूचित जाति - 12 पद
  • कुल पद - 40 पद

 

विज्ञापन

OPTCL Recruitment 2022 के लिए ये है वेतन विवरण

  • प्रथम वर्ष (ट्रेनी) - 20,000 रुपये
  • द्वितीय वर्ष - 22,000 रुपये
  • तीसरा वर्ष - 24,200 रुपये
  • चौथा वर्ष -  26,620 रुपये
  • 5वां वर्ष - 29,285 रुपये
  • छठा वर्ष - 32,215 रुपये

 

OPTCL Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक पात्रता

जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल के पद पर आवेदन करने वाले अनारक्षित उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए। एससी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के न्यूनतम 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

 

OPTCL Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा

जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

OPTCL Recruitment 2022 में पदों के लिए ये है चयन प्रक्रिया

जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार के तहत चयन होगा।

 

OPTCL Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित/एसईबीसी के लिए - 1000 रुपये
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए -  500 रुपये

 

OPTCL Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर  optcl.co.in जाएं।
  • अब उम्मीदवार जूनियर मैनेजमेंट ट्रेनी- इलेक्ट्रिकल के पदों पर क्लिक करें।
  • इस पद पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ें।
  • अधिसूचना को पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन करें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरें।
  • अब भुगतान पर क्लिक करें और अपने आवेदन शुल्क को जमा करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को जमा करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।    

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed