फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Only these candidates will get the benefit of reservation in constable recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: कॉन्स्टेबल भर्ती में सिर्फ इन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा आरक्षण का लाभ, जानें क्या है पूरी बात

Wed, 18 May 2022 03:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 18 May 2022 03:47 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
 

विज्ञापन
Only these candidates will get the benefit of reservation in constable recruitment-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी करने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा किया जाना है। UPPBPB ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं दी है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती बोर्ड इसके लिए अगले महीने में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके हिंदी सेक्शन की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप आज ही UP Police Constable FREE Classes-Join Now को सब्सक्राइब करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें 
UP कांस्टेबल सैलरी 
UP कांस्टेबल सिलेबस
UP कांस्टेबल एलिजिबिलिटी 
UP कांस्टेबल कट ऑफ  

सिर्फ इन्हीं अभ्यर्थियों को मिल सकता है आरक्षण का लाभ :

उत्तर प्रदेश में होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही मिल सकता हैं। इससे पहले आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती और 2021 में आयोजित की गई SI भर्ती में UPPBPB ने आरक्षण और आयु सीमामें छूट का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही दिया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की इस बार की भर्ती में भी सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी अभ्यर्थियों को ही आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका और क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरा होने के बाद इस भर्ती में शामिल होने केलिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। हालांकि इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed