UP Lekhpal Exam 2022: परीक्षा में बचा है एक महीने का समय, जानें इसमें कैसे मिलेगी सफलता और एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 जून को होनी है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए PET के स्कोर के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को प्रस्तावित है। UPSSSC ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए PET के स्कोर के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। हालांकि इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन आयोग ने PET के स्कोर के आधार पर कम संख्या में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग ने 19 जून को होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर अभी तक कोई सूचनाजारी नहीं की है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड इसी महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में अपडेट के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनीचाहिए। अगर आप भी लेखपाल भर्ती की इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
इसमें कैसे मिलेगी सफलता :
लेखपाल भर्ती के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा में अभी तकरीबन एक महीने का समय बचा है। यह बचा हुआ समय अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इस दौरान बेहतर तरीके से की गई तैयारी अभ्यर्थियों के सरकारी नौकरी के सपने को पूरा कर सकती है। इसलिएअभ्यर्थियों को इस परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में मदद के लिए कुछ टिप्स आगे दिए गए हैं।
1. समय का बेहतर प्रबंधन है जरूरी :
इस परीक्षा में सफल होने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने समय का सही ढंग से उपयोग करें। आप अपनी क्षमताओं और सभी विषयों में अपनी पकड़ को देखते हुए एक रूटीन बनाये और उसके हिसाब से तैयारी करें। साथ ही इस परीक्षा में ग्राम समाज एवं विकास विषयऔर सामान्य ज्ञान का विशेष महत्व है, इसलिए इनके ऊपर आप विशेष ध्यान दें।
2. प्रीवियस ईयर पेपर्स और मॉक टेस्ट्स से करें अभ्यास :
अगर आपको इस परीक्षा में सफलता हासिल करनी है तो आप प्रीवियस ईयर पेपर्स का अभ्यास जरूर करें। साथ ही आप अभी से अधिक से अधिक संख्या में मॉक टेस्ट्स को भी हल करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको इस परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के पैटर्न के बारे में पता चलेगा तथा आप प्रश्नों को कम समय मे हल कर सकेंगे।
3. नोट्स बनाएं और रिवीजन करें :
परीक्षा में सफल होने के लिए आपने जिन चीजों की पढ़ाई की है उनका रिवीजन करना भी अत्यंत आवश्यक है। आप जो भी पढ़ाई करते हैं उनके नोट्स बनाइये। तैयारी के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिवीजन करने में आपकी काफी सहायता करेंगे।
4. ज्यादा स्ट्रेस ना लें और खुद को हमेशा फोकस रखें :
परीक्षा की तैयारी करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि आप अत्यधिक तनाव ना लें और दिमाग को भटकने ना दे। इससे आपके स्वास्थ्य तथा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आप सही ढंग से तैयारी नहीं कर पाएंगे। आप गंभीर होकर पढ़ाई जरूर करें लेकिन तनाव ना लें।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भीइन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।