फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Once again the exam date of Revenue Accountant has changed-safalta

UP Lekhpal Mains Exam 2022: एक बार फिर बदली है राजस्व लेखपाल की परीक्षा तिथि, क्या इसके अलावा भी बदला है कोई नियम

Tue, 19 Jul 2022 07:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 19 Jul 2022 07:29 PM IST
सार

राजस्व लेखपाल के पदों पर होने वाली भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जल्द ही पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट को देखते रहें।

विज्ञापन
Once again the exam date of Revenue Accountant has changed-safalta
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा मुख्य परीक्षा अब 24 जुलाई 2022 के बजाय 31 जुलाई 2022 को होनी तय हुई है। हालांकि आयोग ने निर्धारित तिथि पर परीक्षा न कराने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है लेकिन जारी नोटिस में इस संबंध में अपरिहार्य कारणों का होना बताया है। इस परीक्षा के जरिए लेखपाल के 8,085 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसमें से सामान्य वर्ग के 3271, अनुसूचित जाति के 1690, अनुसूचित जनजाति के 152 व अन्य पिछड़ा वर्ग के 2174 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा 798 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए हैं। जल्द ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। लेखपाल भर्ती परीक्षा इससे पहले 19 जून को होने वाली थी, लेकिन आयोग ने परीक्षा की तिथि बदलकर 24 जुलाई कर दी थी। अब लेखपाल भर्ती परीक्षा दूसरी बार स्थगित हुई है। वहीं अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या परीक्षा के पैटर्न में भी हुआ है कोई चेंज

लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा में हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी परीक्षा पैटर्न पूर्व की भांति समान है। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट को जरूर देख लें। 

विज्ञापन

 कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?

 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किए गए नोटिस में बताया है कि यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से यथासमय सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार बढ़ाई गई तारीखें
 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख में दोबारा से बदलाव किया गया है। बता दें कि पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 19 जून को आयोजित होनी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर

 कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed