फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OJS exam, 2021 Admit Card released on opsc official website opsc.gov.in know how to check it here

OJS Admit Card: ओडिशा पीएससी ने जारी किया न्यायिक सेवा परीक्षा का प्रवेश पत्र, इस तारीख को होगी परीक्षा

Wed, 23 Mar 2022 08:31 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 08:31 AM IST
सार

OJS Admit Card: ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा न्यायिक सेवा परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
OJS exam, 2021 Admit Card released on opsc official website opsc.gov.in know how to check it here
OJS Admit Card - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

OJS Admit Card: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा न्यायिक सेवा परीक्षा, 2021 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अब इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर चेक कर के डाउनलोड कर लें। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारी की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन

OJS Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
ओडिशा लोक सेवा आयोग की ओर से  ओडिशा न्यायिक सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 27 मार्च, 2022 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का भी ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ ही पहुंचे। बिना इसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर दिए गए लभी जरूरी जानकारी को पढ़ लें और दिशा-निर्देशों का पालन करना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

OJS Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन

OJS Admit Card: 53 रिक्त पदों पर भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा न्यायिक सेवा परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों के लिए होगी। इसकी अवधि 90 मिनट की होगी और इसमें नकारात्मक अंकन भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed