{"_id":"60acd0468ebc3e5fbb3100a3","slug":"oil-india-technician-result-2021-declared-on-oil-india-com-list-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑयल इंडिया: टेक्निशियन रिजल्ट 2021 जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ऑयल इंडिया: टेक्निशियन रिजल्ट 2021 जारी, ऐसे करें चेक
Tue, 25 May 2021 04:22 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 25 May 2021 04:22 PM IST
सार
- ऑयल इंडिया टेक्निशियन रिजल्ट 2021 जारी हो गया है।
- अभ्यर्थी ऑयल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : social media
विस्तार
ऑयल इंडिया टेक्निशियन रिजल्ट 2021 जारी हो गया है। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ऑयल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com है। ऑयल इंडिया ने टेक्निशियन, असिस्टेंट टेक्निशियन, असिस्टेंट मैकेनिक और असिस्टेंट ऑपरेटर पदों के लिए रिजल्ट जारी किया है। जो अभ्यर्थी टेक्निशियन रिटन टेस्ट में क्वालिफाई हुए होंगे, उन्हें ट्रेड टेस्ट (स्टेज-2) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-यूपीएससी सीडीएस 1 2020: फाइनल रिजल्ट जारी, upsc.gov.in के जरिए चेक करें लिस्ट
विज्ञापन
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी ऑयल इंडिया टेक्निशियन रिजल्ट 2021 देख सकते हैं। इसके अलावा, नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे देखें ऑयल इंडिया टेक्निशियन रिजल्ट 2021
-सबसे पहले ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-ऑयल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको विभिन्न टेक्निशियन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-युवाओं को नौकरियों के मौके: समूह ग की भर्ती निकली, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता
जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में 50 फीसदी नंबर लाए होंगे उनका रिजल्ट लिस्ट में नाम होगा। ऐसे अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट स्टेज-2 के लिए क्वालिफाई माने जाएंगे।