फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Office attendant jobs in Gramin bank

ग्रामीण बैंक में भर्ती, 10वीं पास पाएं नौकरी

Tue, 28 Oct 2014 08:03 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
Office attendant jobs in Gramin bank

बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक में ऑफिस अटेंडेंट के 80 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों में सामान्य वर्ग के 41 पद, अन्य पिछड़े वर्ग के 23 पद, अनुसूचित जाति के 6 पद, व अनुसूचित जनजाति के 10 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु का निर्धारण 1 जनवरी, 2014 से किया जाएगा। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक में जिन पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं उन पदों के लिए 5850 से 11,350 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

Office attendant jobs in Gramin bank

इन पदों के लिए आवेदकों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। योग्य पाए गए आवेदकों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा। योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते है।

योग्य युवा आवेदन पत्र में अपना नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, वर्ग इत्यादि को पूर्णरूप से भरकर संबंधित दस्तावेजों व अपने 3 नवीनतम फोटोग्राफ के साथ दिए गये पते 'बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक, हेड ऑफिस, स्काई-लाइन बिल्डिंग, द्वितीय तल, नियर शीतल गेस्ट हाउस, ओल्ड नेशनल हाउस न. 8, भरूच-392002' पर साधारण डाक के माध्यम से भेजे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर, 2014 है। आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.bggb.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed