फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha Police Recruitment 2023 Over 4700 Constable vacancies notified, apply from December 30 Police Jobs

Police Recruitment 2023: इस राज्य पुलिस में निकलीं 4700 नौकरियां, 12वीं पास हैं तो बन सकते हैं कॉन्स्टेबल

Wed, 28 Dec 2022 10:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 10:42 PM IST
सार

Odisha Police Recruitment 2023: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य में 34 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Odisha Police Recruitment 2023 Over 4700 Constable vacancies notified, apply from December 30 Police Jobs
महिला पुलिस जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Odisha Police Recruitment 2023: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने राज्य में 34 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए कोई परीक्षा शुल्क देय नहीं है।

विज्ञापन

आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 दिसंबर, 2022 से 21 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कॉन्स्टेबल के 4,790 पदों के लिए ओडिशा पुलिस भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। ओएमआर मोड में लिखित परीक्षा फरवरी 2023 में ओडिशा के 35 जिलों / प्रतिष्ठानों में आयोजित होने की संभावना है। 

विज्ञापन

Odisha Police Recruitment पात्रता मापदंड

ओडिशा पुलिस भर्ती में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर अप्लाई करने के लिए आवेदक उम्मीदवार की आयु जनवरी 2023 तक 18 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

 

विज्ञापन

Odisha Police Recruitment शैक्षणिक योग्यता 

ओडिशा पुलिस भर्ती में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को कक्षा 12वीं पास होना चाहिए और उन्हें ओडिया बोलने, पढ़ने और लिखने में पारंगत होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ लें।

 

विज्ञापन

Odisha Police Recruitment चयन प्रक्रिया

ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 34 पुलिस जिलों और कमिश्नरेट पुलिस में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर चयन के लिए एक खुली प्रतियोगी लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल रहने वाले योग्य उम्मीदवारों को फिर शारीरिक मानक मापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed