फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha Police Constable Recruitment 2024 Last Date tomorrow, Apply now at odishapolice.gov.in for 2080 posts

Constable Bharti: इस सूबे में कांस्टेबल भर्ती के लिए कल बंद होगी पंजीकरण विंडो, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Tue, 29 Oct 2024 09:48 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 09:48 AM IST
सार

Odisha Police Constable: ओडिशा पुलिस कांस्टेबल/सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। भर्ती अभियान के तहत राज्य के पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 2080 पदों को भरा जाना है। 10वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Odisha Police Constable Recruitment 2024 Last Date tomorrow, Apply now at odishapolice.gov.in for 2080 posts
पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

Odisha Police Constable Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस कांस्टेबल/सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा काफी नजदीक है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को बिना समय व्यर्थ किए तुरंत पंजीकरण कर लेना चाहिए। भर्ती अभियान के तहत राज्य के पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 2080 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in. पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

30 अक्तूबर है अंतिम तिथि

पहले इस भर्ती के लिए 1,360 रिक्तियां अधिसूचित की गईं थीं। बाद में इन्हें बढ़ाकर 2080 कर दिया गया। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर, 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 30 अक्तूबर कर दिया गया था।

गौरतलब है कि ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर, 2024 है। इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना है। इसलिए आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से दसवीं (मैट्रिक) या उसके समान शिक्षा होनी आवश्यक है। दसवीं में उनका एक विषय ओडिया या भाषा भी होनी चाहिए।
  • उन्हें अच्छे चरित्र और स्वस्थ्य, जैविक दोषों और शारीरिक विकृतियों से मुक्त भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एक से अधिक जीवनसाथी नहीं होने चाहिए। हालांकि, व्यक्तिगत कानून या अन्य आधारों पर इसमें छूट दी जा सकती है।
  • आवेदक को ओडिया में बोलने, लिखने और पढ़ने में सक्षम होना चाहिए।


महिलाएं, ट्रांसजेंडर और बेंचमार्क डिसएबिलिटी (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्ति इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के योग्य नहीं हैं। एसएसबी ओडिशा ने कहा कि एक उम्मीदवार केवल एक बटालियन के तहत आवेदन कर सकते हैं और विकल्प को बाद में बदला नहीं जा सकता है।

विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

एसएसबी अभ्यर्थियों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRE), शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षण, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल परीक्षा आयोजित करेगा।

परीक्षा पैटर्न

भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अवधि दो घंटे होगी। गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग (0.25 अंक) होगी। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed