NSU Vacancy 2025: नेशनल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म
National Sanskrit University Recruitment 2025: नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, तिरुपति ने एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NSU Recruitment 2025: नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, तिरुपति ने एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nsktu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो अच्छी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों को भरा जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- एसोसिएट प्रोफेसर: एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ पीएचडी की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवार ने मास्टर्स की डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो और किसी टीचिंग/रिसर्च पोजीशन में कम से कम 8 साल का अनुभव हो, जो असिस्टेंट प्रोफेसर के समकक्ष माना जाता हो।
- असिस्टेंट प्रोफेसर: असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए और नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास किया होना जरूरी है। इसके अतिरिक्त, योग्यता से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट और सभी आवश्यक दस्तावेज यूनिवर्सिटी को भेजना अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया
चयन केवल साक्षात्कार/परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा और इसी आधार पर अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Latest Notifications में क्लिक करें।
- अब यहां Latest Notifications में क्लिक करें और Teaching Notifications में संबंधित भर्ती का लिंक देखें।
- इसके बाद, Click Here For Online Applications के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपनी अपनी बेसिक जानकारी भरकर प्रोफाइल पूरी करें।
- इसके बाद, वैकेंसी ब्राउजर में पद की डिटेल भरें।
- सभी निजी और शैक्षिक जानकारी भर दें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।