फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NSIC Assistant Manager posts recruitment 2023 Know how to at nsic.co.in

NSIC recruitment 2023: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम में सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये मिलेगा वेतन

Thu, 14 Sep 2023 04:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 14 Sep 2023 04:09 PM IST
सार

NSIC recruitment 2023: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड में सहायक प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NSIC Assistant Manager posts recruitment 2023 Know how to at nsic.co.in
NSIC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

NSIC Assistant Manager Recruitment 2023: राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) ने सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर शाम 6.00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट  www.nsic.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

NSIC Recruitment रिक्तियों का विवरण

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 51 सहायक प्रबंधक रिक्तियों को भरना है। इसके लिए सामान्य श्रेणी के अधिकतम 28 वर्ष की आयु तक उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। इसके साथ ही एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

NSIC Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को एनईएफटी के माध्यम से 1500 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों और विभागीय उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन

NSIC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nsic.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर टैब पर जाएं।

  • “ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक” पर क्लिक करें।

  • पद के लिए आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।

  • दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed