फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NSCL Recruitment 2024 for many posts including trainee, know till when you can apply

NSCL Recruitment 2024: एनएससीएल में ट्रेनी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जाने कब तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 30 Oct 2024 01:01 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 30 Oct 2024 01:01 PM IST
सार

NSCL Management Trainee Recruitment 2024: एनएससीएल ने ट्रेनी, मैनेजमेंट ट्रेनी समेत अन्य पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता अनुसार अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
NSCL Recruitment 2024 for many posts including trainee, know till when you can apply
आवेदन - फोटो : Freepik

विस्तार

NSCL Management Trainee Recruitment 2024: नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSCL) ने ट्रेनी, मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य पदों सहित 188 अलग अलग पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीड्स कॉर्पोरेशन में मैनेजमेंट ट्रेनी, ट्रेनी और अन्य पदों पर भर्ती के आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चयन पदों के मुताबिक कंप्यूटर आधारित टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पर्सनल इंटरव्यू समेत उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर 2024 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनएससीएल एमआर 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 188 वैकेंसी भरी जाएगी।
विज्ञापन

रिक्ति विवरण 
 

एनएससीएल एमआर 2024 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 188 रिक्त पदों पर भरा जाएगा।
पद रिक्तियों की संख्या
डिप्टी जनरल मैनेजर (विजिलेंस) 01
असिस्टेंट मैनेजर (विजिलेंस) 01
मैनेजमेंट ट्रेनी (एचआर) 02
मैनेजमेंट ट्रेनी (गुणवत्ता नियंत्रण) 02
मैनेजमेंट ट्रेनी (इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग)   01
सीनियर ट्रेनी (विजिलेंस) 02
ट्रेनी (एग्रीकल्चर) 49
ट्रेनी (क्वालिटी कंट्रोल) 11
ट्रेनी (मार्केटिंग) 33
ट्रेनी (एचआर) 16
ट्रेनी (स्टेनोग्राफर) 15
ट्रेनी (अकाउंट) 08
ट्रेनी (एग्रीकल्चर स्टोर) 19
ट्रेनी (इंजीनियरिंग स्टोर) 07
ट्रेनी (टेक्नीशियन) 21
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

मैनेजमेंट ट्रेनी (एचआर): उम्मीदवारों के पास पर्सनल मैनेजमेंट/ इंडस्ट्रियल रिलेशन/ लेबर वेलफेयक/ एचआर मैनेजमेंट में 2 साल की फुल टाइम पीजी डिग्री / डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी नंबरों के साथ दो साल का फुल टाइम एमबीए (एचआरएम) होना चाहिए। कंप्यूटर (एमएस ऑफिस) की जानकारी आवश्यक है। आधिकारिक वेबसाइट पर अन्य सभी जानकारी अवश्य पढ़ लें।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.indiaseeds.com पर जाएं।
  • होमपेज पर NSCL भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करें।
  • जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  • कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed