फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NRA CET 2021: There will be no language dispute in CET like IBPS Clerk, know in how many languages NRA will conduct CET, safalta

NRA CET 2021: CET में IBPS क्लर्क की तरह नहीं होगा भाषा विवाद, जानिए NRA कितनी भाषाओं में कराएगा CET

Thu, 15 Jul 2021 09:39 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 15 Jul 2021 09:39 PM IST
सार

केंद्र सरकार की भर्तियों में शामिल होने के लिए आयोजित होने वाले टेस्ट CET का 2022 में आयोजन हो सकता है। NRA द्वारा CET का आयोजन 12 भाषाओं में करवाया जाएगा।

विज्ञापन
NRA CET 2021: There will be no language dispute in CET like IBPS Clerk, know in how many languages NRA will conduct CET, safalta
Safalta.com/ NRA CET 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) की तर्ज पर केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए जल्द ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की शुरुआत की जाएगी।  कुछ दिनों पहले सरकार की तरफ से 2022 की शुरुआत में इस परीक्षा को कराने की बात भी कही गई है। CET पर चर्चा शुरू होते ही अभ्यर्थियों में मन मे यह सवाल भी आने लगा है कि इस टेस्ट का आयोजन किन भाषाओं में किया जाएगा। दरअसल CET में पूरे देश भर से अभ्यर्थी शामिल होंगे इसलिए इसका कई भाषाओं में आयोजन होना तय है। अगर आप भी इस एग्जाम से जुड़ी तमाम जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप खबर को अंत तक पढ़िए। वहीं, अगर सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी मदद के लिए सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।
विज्ञापन


किन भाषाओं में होगा परीक्षा का आयोजन :
केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि NRA इस परीक्षा का आयोजन 12 भाषाओं में कराएगा। इन 12 भाषाओं में कौन-कौन सी भाषा शामिल है । इसकी घोषणा अभी नहीं कि गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NRA हिंदी और इंग्लिश के साथ भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में इस परीक्षा का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


इन 22 भाषाओं में चुनी जाएंगी भाषाएं :
संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं शामिल हैं। NRA, CET का आयोजन इसी अनुसूची में शामिल भाषाओं में कर सकती है। संविधान की आठवीं अनुसूची में इस वक्त असमिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बांग्ला, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, संथाली, संस्कृत, सिंधी, तथा हिंदी भाषा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है CET :
केंद्र सरकार ने ग्रुप B और C की नॉन टेक्निकल भर्तियों में प्रीलिम्स परीक्षा को एक साथ करवाने के लिए कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) आयोजित करने का फैसला किया है। CET के माध्यम से रेलवे, SSC और बैंकिंग सेक्टर तीनो के ग्रुप B और C की नॉन टेक्निकल भर्तियों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन एक साथ किया जाएगा। CET का आयोजन नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) द्वारा किया जाएगा। केंद्र सरकार ने NRA का गठन कर दिया है और यह 2022 में पहली बार CET का आयोजन करेगा।


घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाये जा रहे कोर्सेज को ज्वॉइन कर आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर सकते हैं। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed