NPCIL Recruitment 2023: एनपीसीआईएल में कई पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन शर्तें
NPCIL Recruitment 2023: एनपीसीआईएल ने वैज्ञानिक सहायक और सहायक सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन-बी, स्टाइपेंडरी ट्रेनी/वैज्ञानिक सहायक-बी, वैज्ञानिक सहायक-सी और वरिष्ठ सहायक पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npsilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 जनवरी, 2024 तक है।
NPCIL Recruitment रिक्तियों का विवरण
एनपीसीआईएल लिमिटेड में विभिन्न पदों पर 53 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं
-
एसटी/टीएम कैट - II 31 पद
-
एसटी/टीएम कैट-I 17 पद
-
वैज्ञानिक सहायक – सी 01 पद
-
सहायक ग्रेड – 1 04 पद
NPCIL Recruitment शैक्षणिक योग्यता
एनपीसीआईएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में 10वीं/10+2/आईटीआई/डिप्लोमा होना चाहिए।
NPCIL आवेदन शुल्क
-
एनपीसीआईएल लिमिटेड में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष उम्मीदवार) के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, विभागीय आवेदकों को छूट आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
-
एनपीसीआईएल में ग्रुप बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष उम्मीदवार) के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये हैं, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, विभागीय आवेदकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
NPCIL Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया
एनपीसीआईएल लिमिटेड में वजीफा प्रशिक्षु, वैज्ञानिक सहायक और सहायक पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षण, एडवांस्ड टेस्ट, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
NPCIL Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.npsilcareers.co.in पर जाएं।
-
होमपेज पर कैरियर टैब पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।