NPCIL: एनपीसीआईएल में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 400 पदों पर भर्ती, आवेदन की समय सीमा बेहद नजदीक; जल्द भरें फॉर्म
NPCIL Recruitment: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जल्द ही एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NPCIL Jobs: न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की समय सीमा बेहद नजदीक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 30 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में बीई/बीटेक या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदकों के पास योग्यता डिग्री के समान इंजीनियरिंग विषय में वैध गेट 2023, 2024 या गेट 2025 के अंक भी होने चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग, दिव्यांग उम्मीदवारों और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क है।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मासिक छात्रवृत्ति के रूप में 74,000 रुपये प्राप्त होगा, साथ ही एकमुश्त पुस्तक भत्ता 30,000 रुपये दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त एनपीसीआईएल द्वारा अनिवार्य आवास और भोजन भी प्रदान किए जाएंगे, जो उम्मीदवारों को कंपनी के आवास में उपलब्ध होंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (npcilcareers.co.in) पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर 'करियर' या 'Career Opportunities' विकल्प पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें 'Recruitment of Executive Trainees (2025) in NPCIL through GATE 2023/2024/2025' नाम का भर्ती विज्ञापन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें, यदि लागू हो।
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद, आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लें।