फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Notification for the recruitment of 26 thousand posts may be issued by the end of this month-safalta

UP Police Constable Recruitment 2022: इस माह के अंत तक जारी हो सकता है 26 हजार पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन, पिछली भर्ती की तुलना में घटेगी पदों की संख्या लेकिन बढ़ेगा कॉम्प्टीशन

Sat, 11 Jun 2022 02:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 11 Jun 2022 02:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के हजारों पदों पर जल्द ही सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जून माह के अंत तक सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर लगभग 26,382 रिक्तियों को भरे जाने का ऐलान कर सकता है। 
 

विज्ञापन
Notification for the recruitment of 26 thousand posts may be issued by the end of this month-safalta
UP Police Jobs - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सिपाही बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर 26,382 आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षण, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक एवं पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवारों को अभी से इस भर्ती की लिखित परीक्षाकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि यूपीपीआरपीबी ने अभी तक कॉन्स्टेबल भर्ती के आयोजन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है। इसलिए कैंडिडेट्स को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE EBooks- Download Now में भी एडमिशन लेकर सभी विषयों की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें     
UP Constable सैलरी       
UP Constable सिलेबस     
UP Constable एलिजिबिलिटी

ऐसे समझें क्यों बढ़ सकता है कॉम्प्टीशन 

यूपी पुलिस में जल्द ही आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती कराई जा सकती है। बीते कई महीनों से इस भर्ती के आयोजन से जुड़ी तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कियूपीपीआरपीबी द्वारा जून में इसकी अधिसूचना जारी की जा सकती है। लेकिन इस भर्ती में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को कड़ी प्रतिस्पर्धा सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस भर्ती में पिछली भर्ती की तुलना में पदों की संख्या बेहद ही कम होने की उम्मीद है जबकि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा होना तय है। गौरतलब है कि 16 नवंबर 2018 में जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक इससे पहले करीब 49,568 आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदनकिया था। इस भर्ती में आरक्षी के 31,360 पद शामिल थे वहीं वर्ष 2022 में आयोजित की जाने वाली भर्ती में कॉन्स्टेबल के लगभग 26,000 पदों पर ही भर्ती कराई जा सकती है।जबकि आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 15 से 20 लाख हो सकते हैं। इस लिहाज से भर्ती में प्रतिस्पर्धा अधिक हो सकती है। 

विज्ञापन

समझ लें एक पद के लिए हो सकते हैं कितने दावेदार 

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अगर 20 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं और 26 हजार पदों के लिए भर्ती कराई जाती है तो इस लिहाज से एक पद पर 76 से 77 उम्मीदवारों कीदावेदारी हो सकती है। हालांकि यह आँकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गए हैं इनमें बदलाव भी संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इसवक्त SSCऔर रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें safalta app और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed