फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   No interview in Group-D recruitment, Meghalaya government approved the proposal

Shillong: अब ग्रुप-डी की भर्तियों में नहीं होगा साक्षात्कार, इस राज्य सरकार ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Thu, 10 Jul 2025 08:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

Meghalaya: मेघालय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी। महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार के तहत, कैबिनेट ने राज्य भर्ती प्रक्रियाओं में ग्रुप डी के पदों के लिए साक्षात्कार बंद करने को मंजूरी दे दी है।
 

विज्ञापन
No interview in Group-D recruitment, Meghalaya government approved the proposal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Shillong: शासन सुधार, न्यायिक दक्षता और सांस्कृतिक संवर्धन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, मेघालय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव राज्य भर्ती में ग्रुप डी पदों के लिए साक्षात्कार समाप्त करना भी शामिल है। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विज्ञापन

 

ग्रुप डी की भर्तियों के लिए नहीं साक्षात्कार

एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार के तहत, कैबिनेट ने राज्य भर्ती प्रक्रियाओं में ग्रुप डी के पदों के लिए साक्षात्कार बंद करने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के दिशानिर्देशों के अनुरूप, इस कदम का उद्देश्य अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और योग्यता-आधारित चयन सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन प्रस्तावों को मंजूरी

इन तीन प्रस्तावों में नए राष्ट्रीय आपराधिक कानूनों के तहत आपराधिक न्याय नियमों का एक सेट, मेघालय फिल्म पर्यटन नीति 2025 और राज्य भर्ती में ग्रुप डी पदों के लिए साक्षात्कार बंद करना शामिल है।

आपराधिक न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में अदालतें अब छोटे अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए व्यक्तियों को सजा के रूप में सामुदायिक सेवा करने की सजा दे सकती हैं, जैसे अस्पताल के रखरखाव में सहायता करना, सरकारी पुस्तकालयों में पुस्तकों को व्यवस्थित करना, सरकारी स्कूलों में कक्षाओं की सफाई करना, नगरपालिका के सफाई प्रयासों में सहयोग करना या वन विभाग के कार्यक्रमों में वृक्षारोपण और खरपतवार हटाने में भाग लेना।

मंत्रिमंडल ने मेघालय फिल्म पर्यटन नीति 2025 को भी मंजूरी दी, जिसका उद्देश्य राज्य को पूर्वोत्तर में एक प्रमुख फिल्म निर्माण स्थल के रूप में स्थापित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed