फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHM Punjab House Surgeon recruitment 2023 Apply At nhm.punjab.gov.in

NHM Punjab Recruitment 2023: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब में हाउस सर्जन के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 19 Jun 2023 06:50 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 19 Jun 2023 06:50 PM IST
सार

NHM Punjab House Surgeon: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब (NHM) ने पंजाब राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों,सब डिविजनल अस्पतालों में हाउस सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
NHM Punjab House Surgeon recruitment 2023 Apply At nhm.punjab.gov.in
NHM Recruitment 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

NHM Punjab House Surgeon Recruitment: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब (NHM) ने पंजाब राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों,सब डिविजनल अस्पतालों में हाउस सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य पंजाब के विभिन्न जिला अस्पतालों,  सब डिविजनल अस्पतालों में 06 महीने के कार्यकाल के लिए आपातकालीन ड्यूटी हाउस सर्जन के लिए कुल 523 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

NHM Punjab शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास M.B.B.S की डिग्री होनी चाहिए। पंजाब मेडिकल काउंसिल या भारत में किसी अन्य विधिवत गठित मेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। मैट्रिक स्तर तक पंजाबी का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ ही विदेश से मेडिकल स्नातक उम्मीदवारों के नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की परीक्षा पास करनी होगी।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर जाएं।

  • पंजाब में हाउस सर्जनों की भर्ती" "जिला अस्पतालों (डीएच) / उप-विभागीय अस्पतालों (एसडीएच) - के लिए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

  • एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • अब रजिस्टर करें और लॉगइन करें।

  • आवश्यक विवरण भरें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

चयन समिति जिला स्तर पर होगी जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल होंगे।

  • जिले के सर्जन (अध्यक्ष)

  • सहायक सिविल सर्जन

  • उपायुक्त का प्रतिनिधि

  • जिला सामाजिक न्याय अधिकारिता अधिकारी।

सिक्योरिटी मनी

हाउस सर्जन की नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों को  ड्यूटी जॉइन करने से पहले 20 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा। अगर कोई हाउस सर्जन अपना कार्यकाल पूरा किए बिना चला जाता है या या असंतोषजनक आचरण के कारण उसे छुट्टी दे दी जाती है तो सुरक्षा मनी जब्त कर ली जाएगी। ऐसे मामलों में हाउस जॉब का सर्टिफिकेट भी नहीं जारी किया जाएगा।

हाउस सर्जन के पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 70,000 रुपये हर महीने पारिश्रमिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed