फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NHM MP OT Technician Recruitment 2023 Know how to apply online at nhmmp.gov.in

NHM MP Recruitment 2023: एमपी में 12वीं पास के लिए ओटी तकनीशियन पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 25 Aug 2023 02:00 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 25 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

NHM MP Recruitment 2023: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश में ओटी तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NHM MP OT Technician Recruitment 2023 Know how to apply online at nhmmp.gov.in
NHM MP Recruitment 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

NHM MP OT Technician Recruitment 2023: मध्यप्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की तरफ से भर्ती का सुनहरा अवसर है। यहां ओटी तकनीशियन के 79 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.nhmmp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त से ही चल रही है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

NHM MP शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों को मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वे आधिकारिक अधिसूचना को एक बार जरूर पढ़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NHM MP Recruitment आयुसीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 43 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2023 के अनुसार की जाएगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन एवं महिलाओं को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन

NHM MP OT Technician वेतन

एमपी एनएचएम ओटी तकनीशियन भर्ती 2023 के तहत चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15000 हजार रुपये वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर 31 मार्च 2024 तक के लिए होगी 

NHM MP Vacancy ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटnhmmp.gov.in पर जाएं।

  • संविदा ओटी तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

  • अब नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें।

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।

  • आवेदन पत्र सावधानी से भरें।

  • फॉर्म सबमिट करने से पहले विवरण जांच लें।

  • भविष्य में उपयोग के लिए भरे हुए आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed