फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Pune group c Various Post Recruitment 2024 know how to apply at ndacivrect.gov.in

NDA Recruitment 2024: ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती का मौका, यहां पढ़ें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

Mon, 29 Jan 2024 02:32 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 29 Jan 2024 02:32 PM IST
सार

NDA Pune Group C Recruitment 2024: एनडीए पुणे ने सीधी भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NDA Pune group c Various Post Recruitment 2024 know how to apply at ndacivrect.gov.in
एनडीए, पुणे - फोटो : ndacivrect.gov.in

विस्तार

NDA Pune Recruitment 2024: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे ने सीधी भर्ती के माध्यम से ग्रुप सी के विभिन्न पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ndacivrect.gov.in पर पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी (यानी नोटिस प्रकाशन से 21 दिन) 2024 तक है।

विज्ञापन

NDA PUNE रिक्तियों का विवरण

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे की तरफ से ग्रुप सी के विभिन्न पदों को भरने के लिए 198 रिक्तियां जारी की गई हैं। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • एमटीएस-कार्यालय एवं प्रशिक्षण: 151 पद

  • लोअर डिविजन क्लर्क: 16 पद

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड II: 01 पद

  • ड्राफ्ट्समैन: 02 पद

  • सिनेमा प्रोजेक्शनिस्ट -II: 01 पद

  • रसोइयां: 14 पद

  • कंपोजिटर-सह-प्रिंटर: 01 पद

  • सिविलियन मोटर ड्राइवर (ओजी): 03 पद

  • बढ़ई: 02 पद

  • फायरमैन: 02 पद

  • टीए-बेकर और हलवाई: 01 पद

  • टीए-साइकिल मरम्मतकर्ता: 02 पद

  • टीए-प्रिंटिंग मशीन ऑप्ट्र: 01 पद

  • टीए-बूट मरम्मतकर्ता: 01 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

NDA Pune group c आयुसीमा

एनडीए पुणे भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार 18 से 25 वर्ष या 18 से 27 वर्ष (पद के मुताबिक) के बीच होनी चाहिए। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे ग्रुप सी विभिन्न पद परीक्षा 2024 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed