फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA NA 1 Exam 2021 upsc releases marks of recommeded candidates at upsc.gov.in 

NDA NA 1 Exam 2021: यूपीएससी ने एनडीए परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों के अंक जारी किए, यहां देखें डिटेल 

Tue, 28 Dec 2021 01:21 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 28 Dec 2021 01:21 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए के चयनित उम्मीदवारों के अंक जारी कर दिए हैं। इसकी परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित हुई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अंक देख सकते हैं। 

विज्ञापन
NDA NA 1 Exam 2021 upsc releases marks of recommeded candidates at upsc.gov.in 
UPSC NDA&NA 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा (आई) के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों के अंक जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने अंक देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एनडीए और एनए-1 की लिखित परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की गई थी। वहीं, परिणाम 18 दिसंबर, 2021 को जारी हुए थे। आयोग ने अब 517 उम्मीदवारों के अंक जारी किए हैं। जिन्होंने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के दौर में अपने प्रदर्शन के आधार पर परीक्षा में योग्यता प्राप्त की है। सेवा चयन बोर्ड(एसएसबी) ने साक्षात्कार का दौर आयोजित किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों ने 147वें पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए एनडीए और एनए-1 परीक्षा और 109वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के लिए नौसेना अकादमी के लिए खुद को नामांकित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट में जाकर सिर्फ अपने अंकों को देखना है, इसके लिए वह नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़कर अपने नतीजों को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने अंकों को देखने से पहले इंटरनेट कनेक्टिविटी की अच्छी तरह से जांच लें।

NDA NA 1 Exam 2021 ऐसे चेक करें अंक

  • उम्मीदवारों को upsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, नए अनुभाग पर जाएं और 'मार्क्स ऑफ रिकमेंडेड कैंडिडेट्स: नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (1), 2021' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। मार्क्स देखने के लिए पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों के अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे। पीडीएफ फाइल को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • अब अपने परिणामों की पीडीएफ फाइल का प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed