NCERT Recruitment 2024: प्रूफ रीडर-असिस्टेंट एडिटर पदों पर निकलीं भर्तियां, वॉक इन इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी
NCERT Recruitment 2024: एनसीईआरटी ने प्रूफ रीडर-असिस्टेंट एडिटर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वॉक इन इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT Recruitment 2024: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने प्रूफ रीडर, असिस्टेंट एडिटर और डीटीपी ऑपरेटर्स पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार सीधे एनसीईआरटी के नई दिल्ली स्थित ऑफिस में 01 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे की बीच जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और इच्छुक हैं, उन्हें संबंधित तिथियों पर नई दिल्ली में स्थित प्रकाशन प्रभाग, एनसीईआरटी में कौशल परीक्षा में भाग लेना होगा।
NCERT Recruitment रिक्तियों का विवरण
एनसीईआरटी की तरफ से प्रूफ रीडर-असिस्टेंट एडिटर और डीटीपी ऑपरेटर के 170 पदों पर भर्ती निकाली गई है। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
असिस्टेंट एडिटर : 60 पद (अंग्रेजी 25 पद , हिंदी 25 पद और उर्दू 10 पद)
-
प्रूफ रीडर: 60 पद (अंग्रेजी 25 पद , हिंदी 25 पद और उर्दू 10 पद)
-
डीटीपी ऑपरेटर: 50 पद (अंग्रेजी 20 पद , हिंदी 20 पद और उर्दू 10 पद)
NCERT Recruitment शैक्षणिक योग्यता
एनसीईआरटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एनसीईआरटी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को संविदा के आधार पर रखा जाएगा। इन पदों को एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
NCERT Recruitment वेतन
-
असिस्टेंट एडिटर : 80,000 रुपये
-
प्रूफ रीडर : 37,000 रुपये
-
डीटीपी ऑपरेटर : 50,000 रुपये