{"_id":"61cdbf094369b32b4e251ff9","slug":"national-institute-of-electronics-information-technology-released-notification-for-the-recruitment-on-126-posts-know-how-to-apply-for-this-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIELIT Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी में निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NIELIT Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी में निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
Thu, 30 Dec 2021 07:46 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:46 PM IST
सार
NIELIT Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 126 है। इस भर्ती के माध्यम से प्रोगामर, सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट प्रोगामर और कंसल्टेंट आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
NIELIT Recruitment 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NIELIT भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी।
विज्ञापन
भर्ती का विवरण
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 126 है। इस भर्ती के माध्यम से प्रोगामर, सिस्टम एनालिस्ट, असिस्टेंट प्रोगामर और कंसल्टेंट आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2022 तक है।
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 24 दिसंबर 2021
2. आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 9 जनवरी 2022
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर भर्तियों के लिंक के सेक्शन में जाएं।
3. अब सूची में दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना लॉगिन करें।
5. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. अब अपने आवेदन पत्र को आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारकि वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखने के लिए यहां क्लिक करें।