फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NABCONS Recruitment 2021 Apply for 22 Junior and Senior Consultant posts in NABARD Consultancy Services

संविदा भर्ती : नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में 22 पदों पर रिक्तियां, वेतन 1.50 लाख रुपये तक

Thu, 20 May 2021 10:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 20 May 2021 10:53 PM IST
सार

नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस  (नैबकॉन्स) ने 22 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां संविदा पर हैं।

विज्ञापन
NABCONS Recruitment 2021 Apply for 22 Junior and Senior Consultant posts in NABARD Consultancy Services
नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस (नैबकॉन्स) भर्ती

विस्तार

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने संविदा पर भर्तियां निकाली हैं। नाबार्ड की सब्सिडियरी कंपनी नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस (नैबकॉन्स) ने 22 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। ये रिक्तियां संविदा पर हैं और ऑफ फार्म डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के लिए निकाली गई हैं। ये रिक्तियां मुंबई स्थित हेड ऑफिस में सीनियर कंसल्टेंट और राज्यों में स्थित कार्यालयों में जूनियर कंसल्टेंट पदों के लिए निकाली गई हैं।

विज्ञापन


इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 29 मई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nabcons.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पीजी व एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 10 साल का अनुभव भी मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 40 साल से कम और 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जूनियर कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीए एवं आईटी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का अनुभव भी मांगा गया है। इन रिक्तियों के लिए 25 से लेकर 35 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सीनियर कंसल्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 1.50 लाख रुपये और जूनियर कंसल्टेंट पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को  40 हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा।

बता दें कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) मुम्बई, महाराष्ट्र में स्थित भारत सरकार का एक शीर्ष बैंक है। इसे कृषि ऋण से जुड़े क्षेत्रों में, योजना और परिचालन के नीतिगत मामलों में तथा भारत के ग्रामीण अंचल की अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए मान्यता प्रदान की गई है।

नाबार्ड केंद्रीय सहकारी बैंकों, वाणिज्यिक बैंक, राज्य सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और भूमि विकास बैंकों को और उनके माध्यम से कृषि, लघु उद्योग और अन्य ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को पुनर्वित्त सेवाएं प्रदान करता है। वहीं, NABCONS (नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज), नाबार्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है जिसे 2003 में कृषि, ग्रामीण विकास और संबद्ध क्षेत्रों के सभी क्षेत्रों में परामर्श प्रदान करने के लिए बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed