MPSC Admit Card: महाराष्ट्र राज्यसेवा प्रीलिम्स का प्रवेश पत्र जारी; नौ नवंबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा
MPSC Rajyaseva Admit Card: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्यसेवा परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 385 पदों को भरा जाएगा।
विस्तार
MPSC Rajyaseva Admit Card 2025: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने सिविल सर्विसेज गजटेड कॉम्बाइंड प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन 2025 (राज्यसेवा परीक्षा) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों mpsc.gov.in या mpsconline.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह प्रारंभिक परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 385 पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 37 जिलों के 524 उपकेंद्रों पर आयोजित होगी ताकि राज्यभर के उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके। एमपीएससी ने सभी उम्मीदवारों से समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी जांच करने की अपील की है ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारियां
एमपीएससी राज्यसेवा परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की पहचान और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण दिए गए हैं।
उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए -
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- रोल नंबर और पंजीकरण विवरण
- परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय
- आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- श्रेणी और आवेदन की जानकारी
- परीक्षा केंद्र के दिशा-निर्देश
यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि पाई जाए, तो उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस से पहले एमपीएससी को सूचित करना चाहिए।
परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य है -
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटे 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- परीक्षा प्रारंभ से 1 घंटा पहले निर्धारित सीट पर बैठ जाएं।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
- केवल वही सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाएं जो MPSC द्वारा अनुमति दी गई है।
उम्मीदवारों को तलाशी (frisking) और दस्तावेज सत्यापन के दौरान अनुशासन बनाए रखना होगा और निरीक्षकों के निर्देशों का पालन करना होगा।
MPSC Rajyaseva Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in या mpsconline.gov.in पर जाएं।
- “Latest Update” या “Admission Certificates” सेक्शन में जाएं।
- “Maharashtra Civil Services Gazetted Combined Prelims 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रजिस्टर्ड ईमेल ID/मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड की एक डिजिटल कॉपी बैकअप के रूप में सुरक्षित रखें।