फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Professor Asst Professor registration 2023 begins Apply online at mpsc.gov.in

Jobs 2023: महाराष्ट्र के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Fri, 29 Sep 2023 03:43 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 29 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

MPSC Recruitment 2023: एमपीएससी ने महाराष्ट्र के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPSC Professor Asst Professor registration 2023 begins Apply online at mpsc.gov.in
jobs

विस्तार

MPSC Professor, Asst Professor Recruitment 2023: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आदिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर (रात 11.59 बजे तक) तक है। इसके अलावा फीस भुगतान की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर 2023 है।

विज्ञापन

MPSC Recruitment आयु-सीमा

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के तहत महाराष्ट्र में आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की कुल 97 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2024 को 19 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि सहायक प्रोफेसर के पद पर आवेदकों की आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

MPSC Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेद के संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। उन्हें अंग्रेजी, मराठी, संस्कृत और हिंदी भाषा का भी पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।

विज्ञापन

MPSC Recruitment आवेदन शुल्क

  • प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 719 रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 449 रुपये का शुल्क देना होगा।

  • असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 394 रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 294 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। 

MPSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।

  • ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर जाएं।

  • 'नया पंजीकरण' पर क्लिक करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed