फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Results sarkari naukri state service main exam 2019 preliminary exam 2020 results to be soon released at mppsc.nic.in 

MPPSC Results: एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2019 और प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परिणाम तैयार, जल्द होगी घोषणा

Sun, 26 Dec 2021 06:02 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 26 Dec 2021 06:02 PM IST
सार

एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा 2019  का पेपर 21 से 26 मार्च,2021 के दौरान हुआ था। वहीं, एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा जुलाई,2021 में आयोजित की गई थी। इन दोनों के नतीजे जल्द जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार इस आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
MPPSC Results sarkari naukri state service main exam 2019 preliminary exam 2020 results to be soon released at mppsc.nic.in 
mppsc - फोटो : file photo

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से जल्द ही राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। इन दोनों भर्तियों के तहत कई विभागों के विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा 2019  का पेपर 21 से 26 मार्च,2021 के दौरान हुआ था। वहीं, एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा जुलाई,2021 में आयोजित की गई थी। खबरों के अनुसार, 31 दिसंबर,2021 से पहले इन दोनों परीक्षाओं के नतीजे जारी हो सकते हैं। इन दोनों परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। सैकड़ों उम्मीदवारों ने लंबे अभ्यास के बाद परीक्षाएं दी थीं। आयोग की तरफ से परिणामों को तैयार कर लिया गया है और अब इसकी जांच की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि 31 दिसंबर,2021 से कुछ दिन पहले इसकी घोषणा हो सकती है। हालांकि, आयोग इन परिणाम तारीखों की पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, एमपीपीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में 3 लाख 40 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 में 10 हजार उम्मीदवार बैठे थे। 

विज्ञापन

दो पेपर में बैठे थे उम्मीदवार 

एमपीपीएससी परीक्षा में दो पेपर सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता परीक्षा होते हैं। यह पेपर दो चरणों में होता है और प्रत्येक पेपर में दो घंटे का शेष समय मिलता है। एमपीपीएससी की मुख्य परीक्षा 2019 के लिए 571 पदों पर भर्तियां होनी हैं। वहीं, एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के तहत भी विभिन्न पदों पर भर्तियां होनी हैं। इन परीक्षाओं के माध्यम से एमपी प्रशासनिक सेवा, मध्य प्रदेश पुलिस सेवा, वित्त और राजस्व विभाग और अन्य विभागों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इतना मिलेगा वेतन 

एमपीपीएससी ग्रेड-2 के चयनित उम्मीदवारों को 15,800 रुपये से 39,100 प्रति महीना वेतन के साथ 5400 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। वहीं ग्रेड-3 के चयनित उम्मीदवारों को 9,300 से 34,800 रुपये प्रति महीना वेतन के साथ 3600 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। 

कोरोना के कारण बदली थी परीक्षा तिथि 

एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा जून,2021 में निर्धारित थी। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण परीक्षा तिथि को बदलना पड़ा था। आयोग ने जुलाई,2021 में प्रारंभिक परीक्षा को निर्धारित कर दिया था। हजारों उम्मीदवारों ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर परीक्षा दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed