फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Recruitment  last date to apply for mppsc state services and forest services pre exam 2021 is today, sarkari naukri

MPPSC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Wed, 09 Feb 2022 01:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 09 Feb 2022 01:15 PM IST
सार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 283 पद राज्य सेवा के लिए हैं तो वहीं, 63 पद राज्य वन सेवा के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन
MPPSC Recruitment  last date to apply for mppsc state services and forest services pre exam 2021 is today, sarkari naukri
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा के लिए सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज 9 फरवरी, 2022 को आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन नहीं किया है। वह, MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन

MPPSC Recruitment 2022: कुल 346 पदों पर होगी भर्तियां
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 283 पद राज्य सेवा के लिए हैं तो वहीं, 63 पद राज्य वन सेवा के लिए आरक्षित है। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPPSC Recruitment 2022: 11 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन में सुधार
जिन उम्मीदवारों ने एमपीपीएससी भर्ती के लिए अपना आवेदन कर लिया है और इसमें कोई त्रुटि रह गई हो तो आवेदन पत्र में अब भी सुधार किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क जमा करने होंगे। आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख 11 फरवरी, 2022 है।
विज्ञापन

MPPSC Recruitment 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा और वन सेवा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 24, अप्रैल, 2022 को निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे।

MPPSC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. अधिसूचना जारी होने की तारीख- 22 दिसंबर, 2021
2. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 जनवरी, 2022
3. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 9 फरवरी, 2022
4. आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 11 फरवरी, 2022
5. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 24 अप्रैल, 2022

MPPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
एमपीपीएससी भर्ती में आवेदन के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करने होंगे। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

MPPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mppsc.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राज्य और वन सेवा भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें। 

5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।

8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed