MPPSC Recruitment 2022: एमपीपीएससी में 283 पदों पर निकली भर्तियां, इस तारीख से करें पंजीकरण
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने कई विभागों में 283 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 10 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण शुरू हो रहा है। इस आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर जानकारी मिलेगी।
विस्तार
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में 283 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 10 जनवरी,2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को 9 फरवरी, 2022 तक आवेदन पत्र भरने का समय मिलेगा। इस आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी। आयोग द्वारा कई विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी,2022 तक 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एमपीपीएससी भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा के दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन का होगा, जो सुबह 10 बजे से 12 बजे के दौरान होगा। वहीं दूसरा पेपर सामान्य योग्यता परीक्षा का होगा, यह दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे के दौरान होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को अधिसूचना के जरिए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर आवेदन करने का सुझाव दिया है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने का भी अवसर मिलेगा, हालांकि उम्मीदवार पहले से ही ऐसी तैयारी करके रखें। जिससे उन्हें सुधार की आवश्यकता ही न पड़े। भर्ती के मानदंड व अन्य जानकारियों को एमपीपीएससी की वेबसाइट में जाकर देखें।
MPPSC State Service Exam 2022 की शैक्षणिक योग्यता
पदों पर आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या कोई अन्य कोई डिग्री पूरी होनी चाहिए। आवेदन पत्र के पंजीकरण शुरू होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
MPPSC State Service Exam 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 10 जनवरी, 2022
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि- 9 फरवरी, 2022
आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि - 15 जनवरी से 11 फरवरी,2022
प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि - 15 अप्रैल, 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि- 24 अप्रैल, 2022