फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Librarian recruitment registration begins for 255 posts apply at mppsc.mp.gov.in

MPPSC Librarian Recruitment: लाइब्रेरियन के ढाई सौ से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 21 Apr 2023 03:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 21 Apr 2023 03:25 PM IST
सार

MPPSC Librarian Vacancy: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के पद के भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है।

विज्ञापन
MPPSC Librarian recruitment registration begins for 255 posts apply at mppsc.mp.gov.in
MPPSC Librarian Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPPSC Librarian Registration Begins: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। राज्य में लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 मई, 2023 तक दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक 21 मई 2023 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लाइब्रेरियन के कुल 255 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

विज्ञापन

MPPSC Librarian Recruitment शैक्षिक योग्यता

आवेदक के पास पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। 

MPPSC Librarian Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।

MPPSC Librarian Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • लाइब्रेरियन परीक्षा 2022 के खिलाफ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed