फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Mppsc Exam : Madhya Pradesh Public Service Commission Preliminary Exam 2020 Postponed Notification

मध्यप्रदेश : लोक सेवा आयोग ने स्थगित की यह बड़ी परीक्षा, नोटिफिकेशन भी किया जारी

Wed, 02 Jun 2021 08:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 08:00 PM IST
सार

  • आयोग ने 20 जून को होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है।
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा अब रविवार, 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
Mppsc Exam : Madhya Pradesh Public Service Commission Preliminary Exam 2020 Postponed Notification
mppsc - फोटो : file photo

विस्तार

कोरोना काल में भर्ती एवं स्कूल बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लगातार परीक्षाएं स्थगित एवं रद्द होने की जानकारियां सामने आ रही है। इस बीच मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित किए जाने की बात कही है। आयोग ने इस संबंध में बुधवार, 02 जून को एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश : एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए निर्देश    
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में लिखा गया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 20 जून, 2021 को आयोजित होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग की ओर से परीक्षा की नई तिथि भी घोषित कर दी गई है। परीक्षा अब रविवार, 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी अधिसूचना यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं। 

परीक्षा को लेकर अब बस एक माह ही बचा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उम्मीदवारों परीक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। हालांकि, इससे पहले सोशल मीडिया समूहों पर इस परीक्षा को रद्द करने का फर्जी नोटिफिकेशन साझा किया जा रहा था। लेकिन जब अमर उजाला ने इसकी पड़ताल मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर की तो चौंकाने वाले जानकारी सामने आई थी।  
 

इसमें राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित की जाने की बात कही जा रही है। जबकि असल में, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से तब तक ऐसा कोई फैसला नहीं किया गया था और न ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया था। इतना ही नहीं, तब आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक सूचना जारी कर ऐसे भ्रामक नोटिस का खंडन भी किया था। 
 
यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड : निरस्त हो सकती हैं आरबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, आज होगा अंतिम फैसला

 

हालांकि, अभी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 के कार्यक्रम में फिलहाल कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून, 2021 को प्रस्तावित थी। अब इसे आगे बढ़ाते हुए 25 जुलाई को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। 

इस परीक्षा का तय समय पर आयोजन करने या कोरोना के कारण और आगे बढ़ाने का निर्णय प्रदेश में अनलॉक और महामारी की तत्कालीन स्थिति को देखकर किया जाएगा। फिलहाल, आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2020 को 25 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed