MPPSC Recruitment: एमपीपीएससी इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, इस दिन होगा एग्जाम
MPPSC Assistant Professor History Admit Card: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC Assistant Professor Admit Card: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर पद लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी है। योग्य उम्मीदवार जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य इतिहास में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 77 पदों को भरना है, जिसमें अनारक्षित के लिए 32, एससी के लिए 8, एसटी के लिए 15, ओबीसी के लिए 17 और ईडब्लूएस के लिए 5 रिक्तियां है।
| श्रेणी | रिक्तियां |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 32 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 8 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 15 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 17 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 5 |
| कुल पद (असिस्टेंट प्रोफेसर - इतिहास) | 77 |
परीक्षा तिथि
एमपीपीएससी सहायक प्राध्यापक इतिहास के लिए परीक्षा 17 फरवरी को होगी। इसी तरह राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को, सहायक संचालक (उद्यानिकी) 2023 के लिए परीक्षा 23 मार्च को आयोजित की जाएगी।
आदिकारिक नोटिस में लिखा है, "साक्षात्कार हेतु अर्ह आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।"
कॉल लेटर डाक से नहीं भेजा जाएगा
उम्मीदवार ध्यान दें, साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर डाक से उम्मीदवारों के घर नहीं भेजा जाएगा, उम्मीदवारों को इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भी उम्मीदवार को पहले एडमिट कार्ड दिखाए बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक एमपीपीएससी वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in) पर जाएं।
- अब अधिसूचना बार में 'सहायक प्रोफेसर इतिहास' पद के लिए उपलब्ध 'साक्षात्कार कॉल लेटर' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगइन करते ही कॉल लेटर आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।
- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।