MPPSC Admit Card: एमपीपीएससी ने जारी किया राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
MPPSC Admit Card: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 1400 अंकों के 6 पेपर होंगे। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल होंगे उन्हें आयोग की ओर से साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विस्तार
MPPSC Admit Card 2022: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने मध्यप्रदेश राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
MPPSC Admit Card 2022: कब होगी परीक्षा?
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 से लेकर 29, अप्रैल, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के इंदौर, रतलाम, भोपाल, ग्वालियर, सतना, छिंदवाड़ा और शहडोल जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
MPPSC Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मुख्य परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकलवा लें।
MPPSC Admit Card 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न?
मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में कुल 1400 अंकों के 6 पेपर होंगे। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल होंगे उन्हें आयोग की ओर से साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह 175 अंकों के लिए होगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।