MPPEB Recruitment Group 3: ढाई हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
MPPEB Recruitment 2022: एमपी पीईबी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2,557 रिक्तियों को भरना है। भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को दो पालियों - सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 02.30 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPEB Recruitment 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने ग्रुप-03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एमपी पीईबी यानी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपी पीईबी की ग्रुप-3 की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2022 है।
MPPEB Recruitment: 24 सितंबर को होगी परीक्षा
आवेदक उम्मीदवारों को अपने जमा किए गए फॉर्म में बदलाव करने का मौका भी मिलेगा। एमपी पीईबी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2,557 रिक्तियों को भरना है। भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को दो पालियों - सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 02.30 से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MPPEB Recruitment: व्यापमं भर्ती में कब-क्या होगा?
-
आवेदन फॉर्म भरने के लिए प्रारंभिक तिथि : 01 अगस्त, 2022 -
आवेदन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि : 16 अगस्त, 2022 -
आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि : 01 अगस्त, 2022 -
आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधारने के लिए अंतिम तिथि : 21 अगस्त, 2022 -
परीक्षा की दिनांक : 24 सितंबर, 2022
MPPEB Recruitment: आवेदन शुल्क
व्यापमं यानी एमपी पीईबी की भर्ती में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 250 रुपये ही लागू होंगे।
MPPEB Recruitment: ग्रुप 3 के लिए आवेदन की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं। -
ग्रुप -03 सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन और अन्य पोस्ट संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
रजिस्टर करने और पद के लिए आवेदन करने के लिए अपना कैंडिडेट प्रोफाइल बनाएं। -
अपने दस्तावेज अपलोड करें, इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। -
सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म को भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज लें। -
उम्मीदवार आवेदन शुल्क भुगतान पर्ची को भी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।