फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPPEB Recruitment 2022: Madhya Pradesh Vyapam has released bumper recruitment under Group-3, know eligibility, apply soon

MPPEB Recruitment 2022: मध्य प्रदेश व्यापमं ने ग्रुप-3 के तहत निकाली भर्ती, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Fri, 01 Apr 2022 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 01 Apr 2022 10:15 PM IST
सार

MPPEB Recruitment 2022: उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दि गई संबंधित योग्यता होनी चाहिए। एमपीपीईबी द्वारा जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
MPPEB Recruitment 2022: Madhya Pradesh Vyapam has released bumper recruitment under Group-3, know eligibility, apply soon
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPPEB Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) यानी मध्य प्रदेश व्यापमं ने ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत एमपीपीईबी अपने मंडल के 3,435 रिक्त पदों को भरने जा रहा हैं। नियमानुसार पात्रता रखने वाले रखने वाले उम्मीदवार 09 अप्रैल, 2022 को ग्रुप-3 एप्लीकेशन लिंक उपलब्ध होने के बाद एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

MPPEB Recruitment: जानिए शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक अधिसूचना में दी गई संबंधित योग्यता होनी चाहिए। एमपीपीईबी द्वारा जारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों का नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी और शर्तों के लिए आवेदक एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को देख सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPPEB Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीखें

  • एमपीपीईबी सब इंजीनियर पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि - 09 अप्रैल, 2022
  • एमपीपीईबी सब इंजीनियर पंजीकरण की अंतिम तिथि - 23 अप्रैल, 2022
  • आवेदन सुधार की अंतिम तिथि - 28 अप्रैल, 2022
  • एमपीपीईबी सब इंजीनियर परीक्षा तिथि - 06 जून, 2022
विज्ञापन

MPPEB Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के आवेदक और अन्य राज्यों के सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये देय होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के निवासी एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क महज 310 रुपये ही लागू होगा। 
 

MPPEB Recruitment 2022: आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें उम्मीदवार पूछी गई जानकारी जैसे स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से जांच लें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन को सेव कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed