{"_id":"63d7eadc747ade1c4052f8f9","slug":"mppeb-mp-middle-school-teacher-eligibility-test-2023-apply-online-at-peb-mponline-gov-in-2023-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP MSTET 2023: मध्यप्रदेश मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू,यह है आखिरी तारीख","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MP MSTET 2023: मध्यप्रदेश मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू,यह है आखिरी तारीख
Mon, 30 Jan 2023 09:35 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:35 PM IST
सार
MP MSTET 2023: एमपी मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
MPPEB Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
MP MSTET Registration 2023: मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने एमपी मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2023 तक है।
विज्ञापन
MP MSTET 2023 परीक्षा मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 25 अप्रैल, 2023 से दो पालियों- सुबह 9.00 से 11.30 बजे और दोपहर 2.00 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मिडिल स्कूलों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए MSTET परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के लिए न्यूनतम 60% और आरक्षित श्रेणियों के लिए 50% की आवश्यकता होती है।
पात्रता मापदंड
एमपी एमएसटीईटी के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी, 2023 को 21-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो बीएड के साथ स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये का शुल्क लागू है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एमपी एमएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मिडिल स्कूल टीईटी-2023 के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन के साथ आगे बढ़ें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।