फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPEB Forest Guard, Field Guard and Jail Prahari Recruitment 2023 apply online at peb.mp.gov.in

MPPEB Recruitment 2023: एमपी फॉरेस्ट गार्ड-जेल प्रहरी के पदों पर बंपर भर्तियां, 2100 से ज्यादा नौकरियां

Thu, 26 Jan 2023 02:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 26 Jan 2023 02:06 PM IST
सार

MPPEB Bharti 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती के लिए शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
MPPEB Forest Guard, Field Guard and Jail Prahari Recruitment 2023 apply online at peb.mp.gov.in
MPPEB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPPEB Forest Gaurd Recruitment 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने वन रक्षक, फील्ड गार्ड और जेल प्रहरी के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 फरवरी, 2023 तक है।  
विज्ञापन

MPPEB Forest Gaurd Exam 11 मार्च को होगी भर्ती परीक्षा 

एमपी वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 11 मार्च, 2023 को दो पारियों में - सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2112 रिक्तियों को भरना है, जिसमें 1772 वन रक्षक (Forest Gaurd), 140 फील्ड गार्ड (क्षेत्र रक्षक) और 200 जेल प्रहरी शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर दी गई अधिसूचना में उपलब्ध रिक्ति विवरण, शैक्षिक योग्यता, वेतनमान और अन्य विवरण देख सकते हैं। प्रमुख जानकारियां यहां से मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

MPPEB Recruitment 2022:  योग्यता एवं पात्रता मापदंड

आयु सीमा : एमपी फॉरेस्ट गार्ड और जेल प्रहरी परीक्षा 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र एक जनवरी, 2023 को 18 से 33 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवार के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक / कक्षा 10वीं पास किए हुए होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

MPPEB Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया एवं आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा जिसके बाद शारीरिक परीक्षण होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये लागू होगा। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग में सूचीबद्ध “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें। 
  • आपको ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के साथ एक नए पेज पर पहुंचेंगे।
  • 'एमपी फॉरेस्ट गार्ड 2022 के लिए पंजीकरण' पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के समय लॉगइन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए लॉग इन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण और संचार विवरण सही ढंग से भरें।
  • फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान आदि अपलोड करें।
  • सत्यापन के बाद, आवश्यक आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान करें।
  • एमपी फॉरेस्ट गार्ड 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed