{"_id":"602d007f4b582d03f83e514c","slug":"mppeb-4000-police-constable-recruitment-exam-date-postponed-begins-from-april-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: 4000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब 06 अप्रैल से होगी शुरू","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
मध्यप्रदेश: 4000 पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब 06 अप्रैल से होगी शुरू
Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 17 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MPPEB Police Constable Exam 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किए हैं। बता दें कि पहले यह भर्ती परीक्षा 6 मार्च से शुरू होनी थी लेकिन अब यह एक 6 अप्रैल, 2021 से शुरू होगी। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर इससे संबंधित सूचना भी जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए खबर में आगे डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले भी इसकी आवेदन की तिथियों में बदलाव किया गया था। पहले एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दिया गया था। बता दें कि 10 फरवरी तक 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर चुके थे। इस प्रतियोगियी परीक्षा में उम्मीदवारों की अधिक संख्या के चलते पद हासिल करना काफी कठिन साबित होगा।
विज्ञापन
ध्यान दें कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इस भर्ती के तहत कांस्टेबल (रेडियो) के 138 पदों पर और कांस्टेबल (जीडी) के 3862 पदों पर यानी कुल 4000 पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस कांस्टेबल के इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।