MPESB Registration 2025: पीएनएसटी और जीएनएमटीएसटी के लिए आवेदन शुरू, जून में इस तारीख तक करें पंजीकरण
MPESB Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी ट्रेनिंग चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विस्तार
MPESB Registration 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST)- 2025 और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी ट्रेनिंग चयन परीक्षा (GNMTST)- 2025 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 2 जून 2025 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का संशोधन या सुधार करने की अंतिम तिथि 7 जून 2025 रखी गई है।
परीक्षा तिथि
बोर्ड द्वारा आयोजित प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी ट्रेनिंग चयन परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी गई है। ये परीक्षाएं 24 जून 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक।
यदि कोई अभ्यर्थी प्रतिपूरक समय (Compensatory Time) हेतु आवेदन करता है, तो उसे प्रश्नपत्र की अवधि के अनुसार अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा। तीन घंटे की परीक्षा के लिए 60 मिनट, ढाई घंटे (2 घंटे 30 मिनट) की परीक्षा के लिए 50 मिनट, दो घंटे की परीक्षा के लिए 40 मिनट तथा डेढ़ घंटे (1 घंटे 30 मिनट) की परीक्षा के लिए 30 मिनट का प्रतिपूरक समय अनुमन्य होगा।
पात्रता मानदंड
- उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।
- एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 5% अंकों की छूट दी गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 31 दिसंबर 2025 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क लागू है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर, PNST और GNMTST पंजीकरण 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, पंजीकरण पूरा करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर दें।
- अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।