फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPESB Paramedical CRE Recruitment 2025: Registration Closing Soon for 752 Vacancies

MPESB Vacancy: पैरामेडिकल सीआरई के 752 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं; फटाफट भर दें फॉर्म

Sun, 10 Aug 2025 02:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 10 Aug 2025 02:41 PM IST
सार

MPESB Paramedical CRE Registration 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इस भर्ती के तहत कुल 752 पद भरे जाएंगे और इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
MPESB Paramedical CRE Recruitment 2025: Registration Closing Soon for 752 Vacancies
MPESB - फोटो : freepik

विस्तार

MPESB Paramedical CRE Recruitment 2025: मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड (MPESB) द्वारा आयोजित पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2025 को समाप्त होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि फॉर्म में सुधार की सुविधा 16 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2025 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। इस भर्ती के जरिए कुल 752 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

 

आयु सीमा और पात्रता विवरण

इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रता और अन्य मानदंडों से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है, जिसे उम्मीदवार सीधे लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, पैरामेडिकल सीआरई 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed