फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Group-5 Admit Card out for Staff Nurse, Paramedical and Other at esb.mp.gov.in; Check steps to download

MPESB Group 5 Admit Card: एमपीईएसबी ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 15 से 25 फरवरी तक होगा आयोजन

Tue, 11 Feb 2025 07:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 07:53 PM IST
सार

MPESB Group 5 Admit Card: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल और अन्य के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 15 से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
MPESB Group-5 Admit Card out for Staff Nurse, Paramedical and Other at esb.mp.gov.in; Check steps to download
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

MPESB Group 5 Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने राज्य भर में पैरामेडिकल स्टाफ, रेडियोथेरेपी तकनीशियन, नर्सिंग स्टाफ, ओटी तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों इस भर्ती के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

15 फरवरी से शुरू होगी भर्ती परीक्षा

एमपीईएसबी ग्रुप-5 स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल और अन्य के लिए आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 15 से 25 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज करनी होगी ये विशिष्ट जानकारी

पंजीकृत उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन करते समय आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ-साथ आपको निर्धारित जगह पर अपनी माता के नाम के शुरुआत के दो अक्षर और अपने आधार नंबर के अंतिम चार अंक भी दर्ज करने होंगे।

उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार की माता का नाम SANGEETA है और उसकी आधार संख्या के अंतिम चार अंक 1234 हैं, तो निर्धारित बॉक्स में SA1234 लिखा जाएगा।

विज्ञापन

MPESB Admit Card Download: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'टेस्ट एडमिट कार्ड - ग्रुप-5 स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल एवं अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2024' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और माता के नाम के दो अक्षरों के साथ अपनी आधार संख्या के अंतिम चार अंक दर्ज करें।
  • विषय का चुनाव करें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अब सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • कॉल लेटर का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed