फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Excise Constable Answer Key Released: Challenge By 25th September; Details here

MPESB Constable Answer Key: एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, इस दिन तक दर्ज करें आपत्तियां

Tue, 23 Sep 2025 01:09 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 23 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

MPESB: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPESB Excise Constable Answer Key Released: Challenge By 25th September; Details here
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MPESB Excise Constable Answer Key: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

25 सितंबर 2025 तक दर्ज करवाएं आपत्तियां

उम्मीदवारों को 25 सितंबर 2025 तक आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या, TAC कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। MPESB आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

9 से 21 सितंबर तक हुई थी परीक्षा

आबकारी कांस्टेबल परीक्षा 9 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 253 आबकारी आरक्षक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी, जबकि उम्मीदवारों को 8 मार्च 2025 तक फॉर्म में सुधार करने का अवसर मिला था।
 

पोस्ट नाम अनारक्षित ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
  72 26 75 36 44 253

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। एमपी आबकारी कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
  • शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी)

MPESB Excise Constable Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उम्मीदवार एमपीईएसबी आबकारी कांस्टेबल आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Online Question/Answer Objection - Excise Constable Direct and Backlog Recruitment Test -2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन संख्या, TAC कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed