फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Teacher Result 2024 Declared at esb.mp.gov.in: Check Your Score Online Now

MP Teacher Result: मध्य प्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा के परिणाम घोषित, अभी यहां से करें चेक; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Fri, 26 Sep 2025 10:55 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 26 Sep 2025 10:55 AM IST
सार

MPESB MP Teacher Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्य प्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट अभी से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Teacher Result 2024 Declared at esb.mp.gov.in: Check Your Score Online Now
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MPESB MP Teacher Result 2025 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB/ESB) ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.esb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

29 अप्रैल तक चली परीक्षा

मध्य प्रदेश शिक्षक चयन परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की गई थी। परीक्षा 29 अप्रैल तक चली थी। ईएसबी ने विषयवार परीक्षा की समय-सारिणी जारी की थी, जिसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक (गायन, वादन और नृत्य) के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षक (विषय) की परीक्षा शामिल थी। इन परीक्षा में लगभग 1.60 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा

परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक हुई थी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “MP Teacher Result 2024” या “Teacher Selection Exam Result” लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
  • अब आपको एक नया पेज खुलेगा, जहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • सभी विवरण सही भरने के बाद Submit/Submit Button पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed