फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Police Constable Result 2023: Final result released, download from here

MP Police Constable Result 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 12 Mar 2025 08:30 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 12 Mar 2025 08:30 PM IST
सार

MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। अब उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
MP Police Constable Result 2023: Final result released, download from here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 12 मार्च 2025 को एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह परीक्षा 12 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य पुलिस में कुल 7411 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी।

और भी पढ़ें:- UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं की परीक्षाएं संपन्न, होली के बाद शुरू होगा मूल्यांकन; जानें अपडेट
विज्ञापन

रिजल्ट में ये जानकारियां चेक करें

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार की जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • रिजल्ट स्टेटस (पास या फेल)
  • परीक्षा का नाम
  • कुल अंक
  • प्राप्त अंक

आगे की प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे:

  • सामान्य कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों को 30% अंक (100 में से 30 अंक) प्राप्त करने होंगे।
  • रेडियो ऑपरेटर पदों के लिए न्यूनतम 20% अंक (40 में से 8 अंक) होना आवश्यक है।

और भी पढ़ें:-  QS Subject-Wise Rankings 2025: देश भर के 9 शैक्षणिक संस्थान दुनिया के टॉप-50 में शामिल, यहां देखें पूरी सूची
 

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 चेक करने की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट [esb.mp.gov.in] पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “रिजल्ट सेक्शन” पर क्लिक करें और “रिजल्ट- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • उम्मीदवार अपने रोल नंबर को CTRL+F से खोज सकते हैं या फिर सीधे पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढ सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद, उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed