MP High Court Civil Judge परिणाम जारी, जसविता शुक्ला बनी टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि यह परीक्षा 16 जनवरी, 2019 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 157 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा पास की है। जिनमें से सामान्य वर्ग के 93, ओबीसी के 25 और एससी के 29, एसटी वर्ग के 10 उम्मीदवार हैं। टॉप 10 उम्मीदवारों के से इस बार 9 लड़कियां हैं। जिनमें रीवा की रहने वाली जसविता शुक्ला ने पहले नंबर हासिल कर इस परीक्षा में टॉप बनी हैं। 450 अंकों में से 304 अंक प्राप्त किया है। वहीं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली दतिया की शिखा चतुर्वेदी रहीं और तीसरा स्थान रेखा द्विवेदी ने 295.5 अंक प्राप्त किया। चौथे स्थान पर शिवपुरी की प्राची चौधरी ने अपना स्थान बनाया है। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
MP उच्च न्यायालय सिविल जज ग्रेड II प्रवेश स्तर की भर्ती परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर परीक्षा अपडेट अनुभाग पर क्लिक करें।
चरण 3: उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें "सिविल जज क्लास -2 (एंट्री लेवल) परीक्षा -2019 का अंतिम परिणाम अधिसूचना लिखा हो।
चरण 4: अब आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
MP उच्च न्यायालय सिविल जज ग्रेड II प्रवेश स्तर की भर्ती परिणाम के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : खुशखबरः उत्तर प्रदेश में होगी 42 हजार शिक्षकों की बंपर भर्ती, जारी हुआ शेड्यूल
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।