फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Forest Guard Recruitment 2026: 728 Vacancies Announced for 12th Pass Candidates

MPESB Van Rakshak Job: एमपी में निकली वन रक्षक के 728 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन; वेतन 19500-62000 तक

Sat, 28 Feb 2026 11:29 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 28 Feb 2026 11:29 AM IST
सार

MPESB Van Rakshak Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है योग्य उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Forest Guard Recruitment 2026: 728 Vacancies Announced for 12th Pass Candidates
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MPESB Van Rakshak Bharti 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

नोट करें तिथियां

आयोजन तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 28 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
सुधार विंडो प्रारंभ तिथि 28 फरवरी 2026
सुधार विंडो की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026

आवेदन के लिए योग्यता

वन रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का मध्य प्रदेश बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पुरानी या नई प्रणाली के अंतर्गत उच्च माध्यमिक (10+2) या हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष परीक्षा भी मान्य होगी।

विज्ञापन


आयु सीमा की बात करें तो खुली प्रतियोगिता से सीधी भर्ती के आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अनारक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थियों तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, शासकीय सेवकों, निगम/मंडल/स्वायत्तशासी संस्थाओं एवं नगर सैनिक के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है, जिसमें 5 वर्ष की छूट शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क विवरण

वर्ग/विवरण शुल्क
अनारक्षित उम्मीदवार 500 प्रति प्रश्न पत्र
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (मध्य प्रदेश निवासी) 250 प्रति प्रश्न पत्र
दिव्यांग उम्मीदवार (मध्य प्रदेश निवासी) 250 प्रति प्रश्न पत्र

पोर्टल शुल्क

आवेदन का तरीका पोर्टल शुल्क
एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से 60
नागरिक लॉगिन (स्वयं) के माध्यम से 20

सुधार शुल्क

विवरण प्रति सुधार शुल्क
आवेदन सुधार शुल्क 20
सुधार पोर्टल शुल्क 40

परीक्षा पैटर्न

वन रक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। प्रश्न पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध रहेगा।

परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय में सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

श्रेणीवार पदों का विवरण

श्रेणी बिना वर्ग भूतपूर्व सैनिक होमगार्ड/स्वयंसेवी नगर सैनिक संविदा पर कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी योग
अनारक्षित (UR) 185 24 90 11 310
अनुसूचित जाति (SC) 00 00 00 00 00
अनुसूचित जनजाति (ST) 84 12 42 05 143
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 117 18 57 06 198
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 48 04 23 02 77
कुल योग 434 58 212 24 728

Physical Standard Test: शारीरिक क्षमता परीक्षण 

वन रक्षक पद के लिए शारीरिक क्षमता परीक्षण वन विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक निम्नानुसार निर्धारित किए गए हैं:

शारीरिक प्रमाप पुरुष महिला
ऊंचाई 163 से.मी. 150 से.मी.
सीना (सामान्य) 79 से.मी. अपेक्षित नहीं
सीने का न्यूनतम फुलाव 05 से.मी. अपेक्षित नहीं

विशेष प्रावधान

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊँचाई 152 से.मी. तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 145 से.मी. निर्धारित की गई है।
  • मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को सीने के माप में 5 से.मी. की शिथिलीकरण सुविधा दी जाएगी (बिना फुलाए 74 से.मी. तथा फुलाने के बाद 79 से.मी.)।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed