{"_id":"685816665962de046e0fd123","slug":"mp-anganwadi-vacancy-2025-job-opportunity-for-12th-pass-women-recruitment-begins-for-19503-posts-apply-now-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Anganwadi Vacancy 2025: 12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका! 19503 पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MP Anganwadi Vacancy 2025: 12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका! 19503 पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन
Sun, 22 Jun 2025 08:14 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 22 Jun 2025 08:14 PM IST
सार
MP Anganwadi Bharti 2025: मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के तहत 12वीं पास महिलाओं के लिए वर्कर और सहायिका के 19,503 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई 2025 तक आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
MP Anganwadi Recruitment 2025: अगर आप मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker) और सहायिका (Helper) के कुल 19,503 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया MP Online पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2025 तय की गई है।
विज्ञापन
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी गई है। यह नोटिफिकेशन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन...

किसे मिलेगा मौका?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार का कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से दी गई है। यह नोटिफिकेशन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है जिसे PDF में डाउनलोड किया जा सकता है।
यहां क्लिक करके पढ़ें पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन...
कौन महिलाएं आवेदन के लिए पात्र?
- स्थान की पात्रता: आवेदन करने वाली महिला को उसी राजस्व ग्राम (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य ग्राम या वार्ड की महिलाएं उस पद के लिए अयोग्य मानी जाएंगी।
- शैक्षणिक योग्यता: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए हायर सेकंडरी (12वीं पास) होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: आवेदनकर्ता की आयु 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिल सकती है।
केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन
इस बार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार chayan.mponline.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सावधानी से भरें।आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chayan.mponline.gov.in पर जाएं।
- अब “MP Anganwadi Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।