फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than one thousand candidates apply for one seat-safalta

UPSC NDA 2022: एक सीट के लिए एक हजार से भी अधिक अभ्यर्थी करते हैं आवेदन लेकिन 50 प्रतिशत से भी कम स्कोर कर अभ्यर्थी हो जाते हैं चयनित, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Wed, 01 Jun 2022 04:12 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 01 Jun 2022 04:12 PM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून 2022 तक आवेदन मांगे हैं। इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
More than one thousand candidates apply for one seat-safalta
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग ने NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून 2022 तकआवेदन मांगे हैं। NDA के 370 और NA के 30 सीटों पर अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोजित की जा रही इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी UPSC कीआधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इसका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनीतैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक सीट के लिए एक हजार से भी अधिक अभ्यर्थी करते हैं आवेदन :

NDA&NA परीक्षा का देश भर में काफी क्रेज है लेकिन इस परीक्षा के जरिए हर साल औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन होता है। सीटों की संख्या बेहद ही कम होने की वजह से इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होताहै। दरअसल इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अब हर साल तकरीबन 5 से 6 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए एक हजार से भी अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन

50 फीसदी से भी कम स्कोर करके चयनित हो जाते हैं अभ्यर्थी :

UPSC द्वारा NDA/NA में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है। हालांकि इसमें अभ्यर्थी 50 प्रतिशत से  भी कम स्कोर करके चयनित हो जाते हैं। दरअसल 2020 में आयोजित हुई NDA & NA (I) 2020 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 355 मार्क्स गया था। इसके अलावा NDA & NA (II) 2019 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 346 मार्क्स तथा NDA & NA (I) 2019 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 342 मार्क्स गया था। गौरतलब है कि NDA&NA की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों 900 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सीटों की संख्या का गणित :

NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर भर्ती की जाएगी और इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों हिस्सा ले सकेंगे। जबकि, NA में 30 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 208 पद आर्मी के लिए हैं और इन 208 मे से 10 पद महिलाओं के लिए है। इसके अलावा 42 पद नौसेना के लिए है और इन 42 में से 3 पद महिलाओं के लिए है। इस बार वायुसेना के लिए कुल पदों की संख्या 120 है और इनमें छह पद महिलाओं के लिए है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजनकर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed