फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   More than 377 thousand candidates get govt jobs by UPSC, SSC and RRBs in last five years, Central Govt Jobs

Govt Jobs: यूपीएससी, एसएससी और आरआरबी ने दीं 3.77 लाख से अधिक नौकरियां, केंद्रीय मंत्री ने संसद को दी जानकारी

Wed, 21 Dec 2022 05:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 05:39 PM IST
सार

Govt Jobs: पांच वर्षों में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 3.77 लाख से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
More than 377 thousand candidates get govt jobs by UPSC, SSC and RRBs in last five years, Central Govt Jobs
Union Minister Jitendra Singh - फोटो : Sansad TV

विस्तार

Central Govt Jobs: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए 3.77 लाख से अधिक उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उन्होंने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि सरकार ने पहले ही सभी मंत्रालयों/विभागों को खाली पदों को समय पर भरने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन

रोजगार मेलों ने मुख्य भूमिका निभाई

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे रोजगार मेलों ने रोजगार सृजन में मुख्य भूमिका निभाते हुए युवाओं के सशक्तीकरण और उन्हें राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने की उम्मीद है। उन्होंने निचले सदन यानी लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान केंद्र सरकार में नियुक्ति के लिए यूपीएससी, एसएससी और आरआरबी द्वारा चुने गए उम्मीदवारों की संख्या 3,77,802 है। 

यह भी पढ़ें : UPSC CDS-1 Exam: यूपीसएसी सीडीएस-1 के लिए आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया और पदों का विवरण
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षित बेरोजगारों का रिकॉर्ड नहीं रखते

मंत्री ने देश में शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या, राज्य-वार और व्यापार-वार पूछे जाने वाले प्रश्न का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकांश परीक्षाएं बिना किसी मुकदमेबाजी के सुचारू रूप से आयोजित की गई हैं। हालांकि, कुछ मामलों में मुकदमेबाजी से भर्ती की प्रक्रिया बाधित हुई है। मंत्री ने यह भी बताया कि देश में शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या, व्यापार-वार, के संबंध में कोई डाटा नहीं रखा जाता है। 

यह भी पढ़ें: CBSE CTET: सीटेट दिसंबर सत्र के प्री एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची
 

विज्ञापन

रिक्तियों का होना और भरना एक सतत प्रक्रिया

सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों की आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों का होना और समय-समय पर उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है। मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता और विज्ञापित पदों की आवश्यकताओं के आधार पर, उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों सहित सभी पात्र उम्मीदवार विज्ञापित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed